Recent Posts

November 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

दर्दनाक सड़क हादसा, नेशनल हाइवे मैनपुर गरियाबंद मार्ग पर बाइक सवार युवक खड़ी ट्रक में घुसा, मौके पर ही मौत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाइवे मार्ग 130 सी में आज शुक्रवार देर शाम 7ः30 बजे के आसपास दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 8 किमी दूर गरियाबंद मार्ग में चांवल से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था कि धवलपुर की तरफ से तेज रफ्तार मोटरसायकल में आ रहे एक युवक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे मोटरसायकल के साथ घुस गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने से और सिर से भारी खून बहने से मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मौके स्थल पर भारी भीड़ लग गई और 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया गया तत्काल संजीवनी एक्सप्रेस में युवक को घटना स्थल से मैनपुर लाया गया जहां जाॅच के बाद डाॅक्टरो ने मृत घोषित कर दिया गया। मृत युवक कहां का रहने वाला है और कहां जा रहा था अभी तक पहचान नही हो पाई है।