Recent Posts

October 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

चिकपाल और मारजूम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 5 लाख ईनामी नक्सली को मार गिराया

दंतेवाड़ा। नक्सल ऑपरेशन के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और मारजूम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक ईनामी नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली पर शासन की ओर से 5, लाख रुपए का इनाम घोषित है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौक़े से एक 9 MM पिस्टल भी बरामद किया है।

बताया जाता है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसकी चिकपाल और मारजूम के जंगलों में बड़े नक्सली लीडरों का जमावड़ा है।नक्सली की पहचान हिडमा मुचाकी कटेकल्याेण एरिया कमेटी मेंबर के रूप में हुई है मुठभेड़ के बाद मौक़े से एक हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है बता दें कि ये साल 2021 का पहला एनकाउंटर है जिसमें पुलिस ने इनामी नक्सली को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *