Recent Posts

August 4, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

वन विभाग ने ग्राम पंचायत कोयबा के सचिव मनोज कुमार साहू के घर से अवैध कीमती लकड़ी बरामद किया, मचा हड़कंप

  • शेख़ हसन खान, गरियाबंद 
  • शासकीय कर्मचारी के घर से इमारती लकड़ी जप्त होने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं

गरियाबंद। मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोयबा के सचिव मनोज कुमार साहू के घर वन विभाग ने आज मंगलवार को छापा मारकर कीमती इमारती लकड़ी भारी मात्रा में बरामत किया है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गई है। वन विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आसपास के संरक्षित वन क्षेत्रो से कीमती वृक्षो की अवैध कटाई किया जा रहा है। गुप्त सूचना पर आज वन विभाग की टीम ने सचिव के इंदागांव निवास मे छापामारी कर छिपाकर रखे अवैध लकड़ी का भंडार जप्त किया है जिससे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया एक शासकीय कर्मचारी सचिव द्वारा इस तरह के कार्य किये जाने की चर्चाए क्षेत्र में जोरशोर से चल रही है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिवर्ज रायपुर गुरूनाथन एन., उप निदेशक वरुण जैन के कुशल निर्देशन में उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के अन्तर्गत सूचना के आधार पर गोपाल कश्यप सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) के सर्च वारंट क्रमांक-20 आज 04 अगस्त को ग्राम इंदागांव निवासी मनोज कुमार साहू सचिव ग्राम पंचायत कोयबा के निज निवास पर सर्च किया गया सर्च के दौरान आरोपी के घर से ईमारती प्रजाति सागौन के 15 नग चिरान एवं चिरान से निर्मित 02 नग पलंग पाटा जिनकी कुल घ.मी. 0.367 है अवैध रूप से चिरान कर भण्डारित किया गया था को ग्राम इंदागांव के जनप्रतिनिधियों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही कर जांच कि जा रही है। इस कार्यवाही में सुशील कुमार सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव, चन्द्रबली ध्ु्राव वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती, राकेश सिंह परिहार उपवनक्षेत्रपाल, मनोज ध्रुव वनरक्षक, विरेन्द्र कुमार ध्रुव, टकेश्वर देवागन व.र., रुस्तम यादव व.र., रामकृष्ण साहू व.र., सुश्री जय ललीता ध्रुव, व.र., सुश्री पामेश्वरी, देवीसिंग यादव पेट्रोलिंग श्रमिक, पुनीत राम ध्रुव, श्रीमति जानकी बाई ठाकुर व सुरक्षा श्रमिक इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर एवं दक्षिण उदंती परिक्षेत्र के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।