Recent Posts

November 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेशनल हाईवे 130 – सी मैनपुर देवभोग मार्ग पर चक्काजाम,

  • मांगों को लेकर सैकड़ों ग्रामीण बैठे सड़क पर 
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर अंतर्गत सहेबिनकछार क्षेत्र के ग्रामीण अपने मूलभूत बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे। आज तक उनकी मांग पूरा नहीं होने पर सैकड़ो ग्रामीण आज सुबह से नेशनल हाईवे 130 सी देवभोग रायपुर मार्ग में चक्काजाम प्रारंभ कर दिए हैं।

जिसके चलते नेशनल हाईवे में वाहनों की लंबी काफिला लग गई है। यात्रीगण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण सड़क बिजली पेयजल स्वास्थ्य शिक्षा स्कूल शिक्षक जैसे मांगों को लेकर आंदोलन करने बाध्य हो रहे हैं। वही बड़ी संख्या में पुलिस के बल मौके पर मौजूद है।