Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिन्द्रानवागढ़ के सरपंच लक्ष्मी ध्रुव ने मितानिन बहनो को साल श्रीफल, साड़ी भेंटकर सम्मान किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। ग्राम पंचायत बिंद्रानवागढ़ मे आज बुधवार को मितानिन दिवस मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर मितानिन बहनों को साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, उपसरपंच श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती भारती सिन्हा इन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मितानिन बहनों का सम्मान किया गया।

जिसमें सुपरवाइजर शारदा वैद्य ,मितानिन श्रीमती नर्मदा ध्रुव, श्रीमती मिला बाई यादव,रूखमणी सिन्हा मानकी बाई सोरी, गिरजा बाईं सेन ,श्रीमती खैरुन्निसा ,पार्वती यादव ,श्रीमती गायत्री बाई यादव ,पुनिया बाई नेताम, श्रीमती बास्की बाई ,श्रीमती दुगली बाई, श्रीमती भानमती यादव, लखंतीन बाई ध्रुव आदि मितानिन बहनों को सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से नंदकिशोर ध्रुव, गणेश देवांगन उपस्थित थे।