मैनपुर में एसडीएम लोकांश एल्मा ने संभाला कार्यभार
- जनता के समस्याओं का त्वरित समाधान और राजस्व प्रकरणों का पारदर्शी निपटारा होगी पहली प्राथमिकता
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर अनुविभाग में नव पदस्थ युवा एसडीएम लोकांश एल्मा ने कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासन-प्रशासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
एसडीएम ने राजस्व अमले को भूमि, नामांतरण, सीमांकन और बटवारा जैसे लंबित मामलों का पारदर्शी और त्वरित तरीके से निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने आश्वस्त किया है कि कार्यालय पहुंचने वाले हर नागरिक की समस्या का तुरंत संज्ञान लेकर गंभीरता से समाधान किया जाएगा। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
