Recent Posts

October 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के मातृशक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी

बिलासपुर से प्रकाश झा

रायपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेविका मेघा तिवारी को छत्तीसगढ़ मातृशक्ति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था 22 सालों से स्थापित है। संगठन की स्थापना शिव शंकर तिवारी द्वारा रखी गई थी। शिव शंकर तिवारी राष्ट्रीय परशुराम ब्राह्मण महाइकाई के संस्थापक भी हैं। संस्था के प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मिश्रा हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रमुख पांच प्रकोष्ठ- मातृशक्ति प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रकोष्ठ, सुरक्षा प्रकोष्ठ, प्रशासनिक प्रकोष्ठ हैं। यह राष्ट्रीय संस्था ब्राह्मण समाज के उद्धार, गरीबी, ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार, ब्राह्मण महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और उन्नति के लिए कार्यरत है।

इस नियुक्ति को लेकर संस्था के सदस्यों में हर्ष का माहौल है राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उम्मीद जताई है कि मेघा तिवारी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था नया आयाम स्थापित करेगी तथा ब्राह्मण समाज के लिए अधिकाधिक कल्याणकारी कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *