Recent Posts

July 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन में मैनपुर के वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान का सम्मान

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में किया गया जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान मैनपुर के वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान का आदिवासी समाज द्वारा साल श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

सम्मेलन के दौरान आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के प्रांताध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव, जिला अध्यक्ष पुरनसिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राधेश्याम मरई, प्रदेश महासचिव बुधेश्वर ध्रुव, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार नेताम, लालसिंग मरई, प्रहलाद ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, सरपंच हनिता नायक, रामकृष्ण ध्रुव, नोकेलाल ध्रुव, नीलकंठ ठाकुर, नंदनी नेताम एवं आदिवासी समाज के लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान को आदिवासी संस्कृति और परंपरा अनुसार पगड़ी पहनाकर तथा साल श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मान किया साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र मे उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।