आदिवासी समाज के लोगों को पहले से और अधिक संगठित होने की जरूरत – कुमार ओंकार शाह
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर में आदिवासी अमात गोड़ समाज भाठीगढ़ राज के नवनिर्मित विशाल सामुदायिक भवन का उद्घाटन
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे आज गुरूवार को आदिवासी अमात गोड़ समाज भाठीगढ़ राज द्वारा नवनिर्मित विशाल सामुदायिक भवन का उद्घाटन गरिमामय और उत्साह पूर्वक वातावरण मे धुमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय अमात गोड़ समाज केन्द्रीय अध्यक्ष ओंकार शाह, अमात गोड़ समाज के भाठीगढ़ राज अध्यक्ष गुजरात सिंह कमलेश, खेदु नेगी, संरक्षक अमृत नागेश, टिकमसिंह कपिल, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, जन्मजय नेताम, गौकरण ध्रुव, छुरा राज के कुमार यशपेन्द्र शाह एवं वरिष्कीठजन उपस्थित में पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया गया। इस दौरान समाजिक सम्मेलन के पूर्व आदिवासी संस्कृति परंपरा अनुसार पीला चांवल का तिलक लगाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्टदेव बुढ़ादेव की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं अमात गोंड़ समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष ओंकार शाह ने कहा कि इस तरह के समाजिक कार्यक्रम समय -समय पर आयोजित होना चाहिए समाजिक कार्यक्रम आयोजित होने से समाज के सभी लोग एक जगह एकत्र होते है और एक दूसरे से मूलाकात करते है जिससे भाईचारा एकता बनी रहती है।

श्री शाह ने कहा कि आदिवासी समाज काफी संगठित और मजबूत समाज है हम सबको अपना कीमती समय समाज के विकास और उन्नति के लिए देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के युवाओं में काफी उर्जा है और इस उर्जा का उपयोग समाज के विकास के लिये करना है। श्री शाह ने कहा कि समाज के नियमों का पालन करना सभी सामाजिक बंधुओं की जिम्मेदारी है चाहे वह राजा हो या रंक हो समाज का नियम सबके लिये बराबर है।
आदिवासी अमात गोड़ समाज के भाठीगढ़ राज अध्यक्ष गुजरात सिंह कमलेश ने कहा कि आदिवासी समाज का एक अपना अलग संस्कृति और परंपरा है जिसके अनुसार हम सबको समाज के नियमो का पालन करना जरूरी है इस तरह के समाजिक कार्यक्रम हमें आपसी मनमोटाव व मतभेद को भुलाकर एक दुसरे से तालमेल आपसी प्रेम के साथ रहने का प्रेरणा देता है। समाज के लोगों को पहले से और अधिक संगठित और एकता के साथ रहने की जरूरत है। आदिवासी अमात गोंड़ समाज महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि आने वाले समय आदिवासी समाज के लिये चुनौती पूर्ण समय है। आदिवासी समाज में बहुत परिवर्तन आने वाला है। उन्होंने समाज के सभी युवा वर्गो को समाज के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए शामिल होने की अपील की है साथ ही कहा कि है युवा समाज की ऋण की हड्डी है और युवाओं को सामने आने की जरूरत है। केन्द्रीय उपाध्यक्ष खेदु नेगी ने कहा कि मैनपुर मे समाज के लोगों ने आपसी सहयोग राशि एकत्र कर 45 लाख रूपये की लागत से यह समाज भवन का निर्माण किये हैं जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से लेखराज ध्रुवा, गीता ठाकुर, महेन्द्र नेताम, गुमान सिंह ठाकुर, उपासीन नागेश, प्रियंका कपिल, कंवलीबाई, सतिश मरकाम, सुखराम नागेश, ललित मरकाम, प्रेमसाय जगत, छबि दीवान, महेन्द्र फरस, रामेश्वर कपिल, कन्हैया नेताम, भुकनसिंह नेताम, सुंदर कपिल, अमृत नागेश, सियाराम ठाकुर, जिलेन्द्र नेगी, सोहन नागेश, महेश राम, दयाराम, चंद्रकुमार नागेश, रमन सिंह, जीवन मरकाम, भुनेश्वर नेगी, पवन ठाकुर, हरिशचंद नेगी, पवन दीवान, लालसिंह, धनीराम मरकाम, सुभाष मरकाम, खेलन दीवान, सुभाष मरकाम, गोपी नेताम एवं सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। इस दौरान समाज के बालिकाआयो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
