Recent Posts

September 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आइटीबीपी को सात पर्वतारोहियों के शव मिले

Seven bodies of climbers

पिथौरागढ। करीब एक माह पहले नंदा देवी पूर्व चोटी पर चढ़ाई के दौरान लापता हुए आठ पर्वतारोहियों में से सात के शव भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के एक दल ने रविवार को बर्फ से बाहर निकाल लिये ।

Seven bodies of climbers

आइटीबीपी के उपमहानिरीक्षक एपीडी नबाडिया ने बताया कि दस सदस्यीय टीम ने बर्फ के अंदर दबे सात पर्वतारोहियों के शवों को निकाल लिया है । उन्होंने बताया कि आठवें पर्वतारोही के शव की तलाश की जा रही है । चोटी पर आरोहण के दौरान आठ सदस्यीय पर्वतारोही दल लापता हो गया था। नबाडिया ने बताया कि 17800 फीट की उंचाई पर स्थित पहाड़ी से शवों को निकालने के लिये अभियान एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था । उन्होंने कहा कि ‘डेयर डेविल’ नाम के इस अभियान में भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टरों की भी मदद ली गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *