Recent Posts

November 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

22 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती पर मैनपुर में होगी विशेष पूजा-अर्चना

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर । तहसील मुख्यालय मैनपुर में अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की जयंती पर विप्र समाज द्वारा वन विभाग परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

सुबह 9ः00 बजे समाज जनों द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की जाएगी। दुर्गा मंदिर के पुजारी व विप्र समाज के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी विप्र जनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।