Recent Posts

May 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक के उपस्वास्थ्य केन्द्र भवनों की हालत खराब, स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी कमी… मरीज हो रहे परेशान

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • कही पेयजल की सुविधा नहीं तो कही बिजली नहीं, सेटअप के अनुसार पर्याप्त कर्मचारी भी नहीं 
  • दुरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोगों को बदहाल स्वास्थ्य सुविधा के चलते भारी परेशानियों का करना पड़ रहा सामना

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रशासन द्वारा 53 उपस्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना किया गया है लेकिन इन उपस्वास्थ्य केन्द्रों में न तो पर्याप्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मचारी तैनात नहीं किया गया है तो कही बेहद जर्जर और किराए के भवन में उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहा है। 3 उपस्वास्थ्य केन्द्र काण्डेकेला, गोहरापदर में तो एक भी कर्मचारी नहीं है जिसके कारण हमेशा ताला लटका रहता है जिसके कारण ग्रामीण इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।

इसी तरह मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र मे 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उरमाल, झरगांव एवं शोभा में संचालित किया जा रहा है लेकिन इन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे भी कही रेगुलर डॉक्टर तैनात नहीं किया गया है। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेगुलर डॉक्टर के साथ 8 कर्मचारी के पद स्वीकृत है लेकिन आपको जानकार बड़ा आश्चर्य होगा की मैनपुर विकासखण्ड के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कही भी अभी तक रेगुलर डॉक्टर की तैनाती नहीं किया गया है। शोभा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्वयं का भवन भी नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लंबे समय से एंबुलेंस सुविधा की भी मांग किया जा रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो पाया।

  • मैनपुर ब्लॉक के इन 53 ग्रामों में उपस्वास्थ्य केन्द्र का संचालन किया जा रहा है

मैनपुर ब्लॉक के ग्राम बरदुला, भेजीपदर, बुरजाबहाल, छैलडोंगरी, धुरवागुड़ी, गोबरा, गोहरापदर, गोना, गौरगांव, गुढ़ियारी, इंदागांव, जाड़ापदर, झरगांव, जिड़ार, कोदोभाठा, कोयबा, कुल्हाड़ीघाट, मैनपुरकला, मुचबहाल, मुड़गेलमाल, सरगीगुड़ा, सरनाबहाल, देहारगुड़ा, मटिया, सगड़ा, कुहीमाल, कुचेंगा, तौरेंगा, जांगड़ा, बजाड़ी, फरसरा, करलाझर, गुरजीभाठा टी, धनोरा, गरहाडीह, तेतलखुटी, खजुरपदर, शोभा में उपस्वास्थ्य केन्द्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें अधिकांश उपस्वास्थ्य केन्द्र किराए के भवन या पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन मे संचालित किया जा रहा है। जहां पानी पेयजल, शौचालय, बिजली बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है जिसके कारण यहां के कर्मचारियों के साथ मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • सेटअप के अनुसार कही भी नहीं है पर्याप्त कर्मचारी

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उपस्वास्थ्य केन्द्र में एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ एक महिला एवं एक पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता की तैनाती किया जाना है लेकिन एक भी उपस्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं किया गया है। और तो और तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन नहीं है। मैनपुर से 3 किमी दूर भाठीगढ़ एवं छिन्दौला में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस समस्या से क्षेत्र के लोगों ने उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।

  • क्या कहते हैं अधिकारी

मैनपुर बीएमओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव ने बताया कि मैनपुर विकासखण्ड में कुल 53 उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित किया जा रहा है जहां भवन नहीं है उसकी जानकारी भेजी जा चुकी है। सभी जगह कर्मचारियों की व्यवस्था किया गया है।