Recent Posts

May 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भीषण गर्मी में मैनपुर BMO डॉ गजेन्द्र ध्रुव की सलाह, सीधी धूप से बचे और पर्याप्त मात्रा में पानी पीये 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • गर्मी में लू का बढ़ता है खतरा – डॉक्टर गजेन्द्र ध्रुव

गरियाबंद। इन दिनों क्षेत्र सहित पूरा प्रदेश भीषण गर्मी के चपेट में है। ऐसे में डॉक्टरों के द्वारा लगातार लोगों को लू से बचने के लिए सावधानी बरतने सलाह दिया जा रहा है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर के बीएमओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव का कहना है कि गर्मी के मौसम में जब तापमान तेजी से बढ़ता है तब लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू लगना यानी हीट स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति जिसमें शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर के अंदर का कूलिंग सिस्टम काम करना बंद कर देता है। समय पर इलाज न हो तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि धूप में अधिक समय तक रहते हैं या शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता। शरीर पसीने के माध्यम से तापमान को संतुलित करता है, लेकिन पानी की कमी के कारण यह प्रक्रिया रुक जाती है और शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है। यही स्थिति लू या हीट स्ट्रोक कहलाती है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को लू लग जाए तो उसके शरीर में ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

तेज सिर दर्द और चक्कर आना अत्यधिक थकावट और कमजोरी, जी मिचलाना और उल्टी होना, दिल की धड़कन तेज़ होना, त्वचा का लाल और गर्म हो जाना। पसीना आना बंद हो जाना, बेहोशी या होश में भ्रम की स्थिति अगर किसी में ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉ श्री ध्रुव ने बताया कि लू लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं तेज धूप में लंबे समय तक रहना, शरीर में पानी और नमक की कमी।

बहुत गर्म और उमस भरे मौसम में बाहर निकलना पर्याप्त पानी न पीना। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना जरूरी हो तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर निकलें। खूब पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें हर 30 मिनट बाद थोड़ा पानी पिएं।