भाजपा सरकार के योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा – हलमन धुर्वा
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । भाजपा किसान मोर्चा गरियाबंद जिला अध्यक्ष एवं सरपंच संघ मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष हलमन सिंह ध्रुवा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा केंद्र और राज्य के भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। श्री ध्रुवा ने कहा पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को आर्थिक मदद के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना जनता के लिए वरदान साबित हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और आवेदन प्रक्रिया में उनकी सहायता करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। आज आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान कल्याण और स्वरोजगार से जुड़ी तमाम योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं।
