Recent Posts

April 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों को राज्य सरकार ने दी 80 लाख रुपए और अनुकंपा नियुक्ति देने का किया ऐलान

  • न्यूज़ रिपोर्टर, गोलू वर्मा गरियाबंद

राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है । खबर मिली है कि प्रदेश सरकार ने बीजापुर में हुए नक्सली हमले शहीद जवानों के परिजनों को 80-80 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्त भी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया अति शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक सहायता के तहत राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान सामूहिक विकल्प विशेष अनुदान सही सम्मान निधि समूह बीमा राशि एवं अन्य आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान एवं सामूहिक बीमा विकल्प विशेष अनुदान राशि के रूप में कुल 45.40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्र अर्धसैनिक बल के शहीद अधिकारियों और जवानों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति और अन्य आर्थिक सहायता के संबंध में अग्रिम कार्यवाही अर्धसैनिक बल द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *