Recent Posts

September 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सेवानिवृत्ति प्रधानपाठक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनसाय ध्रुव के निधन से मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, इरियाबंद

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर गौरघाट निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनसाय ध्रुव उम्र 90 वर्ष का आज रविवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ज्ञात हो ​सोनसाय ध्रुव प्रधान पाठक से सेवानिवृत होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में जुड़ कर भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किए हैं वरिष्ठ भाजपा नेता के रूप में मैनपुर ,गरियाबंद ,देवभोग क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने काफी संघर्ष किए हैं,अपने बेहद सरल, मिलनसार और सहज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में लंबे समय तक समाज को दिशा दी, वहीं सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा और अपने आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक व राजनीतिक जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। काफी लंबे समय से सोनसाय ध्रुव अस्वस्थ चल रहे थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। कल सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।