Recent Posts

August 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

देवभोग के हृदय स्थल चार चौक में लगी बोर्ड की बदहाली कब सुधरेगी – आकाश प्रधान

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • जर्जर बोर्ड प्रशासन की नजर का इंतजार कर रहा है

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के देवभोग नगर के प्रमुख एवं हृदय स्थल कहे जाने वाले चार चौक में लगा बोर्ड लंबे समय से जर्जर हालत में है। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में जर्जर बोर्ड क्षेत्र की बदहाली को दर्शाता है।

इस मामले को लेकर समाज सेवी आकाश प्रधान ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित विभाग से अपील की है कि चार चौक पर लगे जर्जर बोर्ड की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए। आकाश प्रधान ने सवाल उठाते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इस जर्जर बोर्ड को हटाकर नया बोर्ड आखिर कब लगाया जाएगा? देवभोग के प्रमुख चौक की ऐसी स्थिति कब सुधरेगी, यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि PWD विभाग एवं प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर जर्जर बोर्ड को जल्द हटाए और उसके स्थान पर नया एवं व्यवस्थित बोर्ड लगाए, ताकि नगर के प्रमुख चौक का स्वरूप बेहतर हो सके।