Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

वन्यजीव का अवैध शिकार, कोरोना काल में भी शिकारियों के हौसले बुलन्द

  • पिथौरा महासमुंद, शिखादास
  • करंट बिछाकर जँगली सुअर को मारने वाले शिकारी पकड़े गए

पिथौरा के समीपस्थ गाँव मोहन्दा में 3/5/ को जँगली नर सुअर को करंट द्वारा मारने वाले कुल 6 शिकारियों को वन विभाग ने पकड़ लिया है ।

वन्यप्राणी सँरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 39 50 51 के तहत आरोपियों पर प्रकरण पँजीबद्ध कर विवेचना जारी है । कुमार सिँग उम्र 30 वर्ष पिता शँकर ठाकुर, सँतराम पिता पुरन ठाकुर उम्र 65 वर्ष, नेहरु पिता जग्गू साहु उम्र 39 वर्ष, गेँदराम पिता भिखारी ध्रुव उम्र 45 वर्ष, लोकनाथ पिता गणेशराम रावत उम्र 22 वर्ष, लालुप्रसाद पिता सँतराम यादव उम्र 25 वर्ष जो सभी ग्राम मोहन्दा थाना तेन्दुकोना के निवासी है ।

गांव की महिला दुखमाबाई (सरजू ) के खेत में नर सुअर का शिकार किया गया था। आरोपियों की निशान देही पर मांस सहित सब जब्ती की गयी। पशु चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। विवेचना जारी थी। इन पँक्तियों के लिखे जाने तक। इस मामले की जानकारी एसडीओ यु आर बसन्त ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *