Recent Posts

October 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी वैभव बैस का कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गरियाबंद जिले के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्युक्त प्रदेश प्रभारी वैभव बैस जी का आज कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पहारों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला महामंत्री नंदकिशोर चौबे एवं हेमंत साहू उपस्थित रहे, जिन्होंने वैभव बैस का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी वैभव बैस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सक्रियता के दम पर संगठन को नए शिखरों पर ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरे परिसर में भारत माता की जय और संगठन के समर्थन में गूंजते नारों से माहौल ऊर्जावान बना रहा।