Recent Posts

September 2, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कांग्रेस द्वारा स्मार्ट मीटर के खिलाफ मैनपुर क्षेत्र के गांव -गांव रैली निकालकर फार्म भराई जा रही

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा क्षेत्र के गांव -गांव पहुंचकर नुक्कड़ सभा आयोजित कर और लोगो के घरो मे जाकर फार्म भराया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व मे स्मार्ट मीटर एवं बढ़ती बिजली बिल के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को लामबंद करते हुए एक विरोध रैली भी निकाल और सरकार तथा विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव सभा को संबोधित करते हुए कहा स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली के बिल अप्रत्याशित रूप से बढ़कर आ रहे हैं। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और तेज दौड़ रहे मीटरों की जांच नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महामंत्री गेंदु यादव ने भी स्मार्ट मीटर और सरकार के विफलताओ के संबंध मे ग्रामीणो को बताया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, तनवीर राजपूत, हरिशचंद नेगी, सरपंच महेश दीवान, पवन दीवान, डोमार साहू, शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, लिलेश साहू, लिलेश चक्रधारी, विमल नेगी, थानु वैष्णव, चेतन सोनवानी, लिकेश यादव सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज कांग्रेस द्वारा ग्राम देहारगुड़ा, भाठीगढ़, बोईरगांव, झरियाबाहरा, ठेमली, पथर्री एवं बेहराडीह मे कार्यक्रम आयोजित किया गया रैली निकाली गई और नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया।