Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली

Awareness rally organized on girl's day
  • महफूज आलम

विविध प्रतियोगिता का आयोजन
बलरामपुर । 11 अक्टूबर 2019/ लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पुराना जिला चिकित्सालय बलरामपुर परिसर से बेटी बाचाओ बेटी पढ़ाओ तथा भू्रण हत्या रोकने एवं जन जागरूकता लाने प्रचार-प्रसार वाहन को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का के द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

Awareness rally organized on girl's day

तत्पश्चात स्वास्थ्य अधिकारियों व संस्था के निर्देशन में असरफी देवी नर्सिंग इंस्टीट्यूट के नर्सिंग छात्राओं के द्वारा से पुराना कलेक्टोरेट चैक तक रैली निकाली गयी तथा नारा लेखन, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, नर्सिंग काॅलेज के प्राचार्या, जिला आरएमएनसीएच सलाहकार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *