Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अविश्वास प्रस्ताव के घटनाक्रम के बाद पीआईसी से हटाई गई सभापति नीतू देवदास, पार्षद रिखी राम यादव को दी गई जिम्मेदारी

  • पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन की कार्यवाही
  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। नगर पालिका गरियाबंद में अविश्वास प्रस्ताव के ताजा घटनाक्रम के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने जोगी कांग्रेस से कांग्रेस में शामिल हुई पार्षद एवं सभापति नीतू देवदास को पीआईसी से हटा दिया हैं। उनके बदले पार्षद रिखी राम यादव को पीआईसी सदस्य बनाया गया है। शनिवार को पालिका अध्यक्ष मेमन ने इसकी सूचना जारी की। अब तक नीतू देवदास नल–जल सभापति थी।

ज्ञात हो कि 2019 में भाजपा ने नगर पालिका में जोगी कांग्रेस के दो पार्षदों के सहयोग से सत्ता बनाई थी। इसमें जका से जीते नीतू देवदास और पद्मा यादव ने भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया था। समर्थन के चलते उसे पीआईसी सदस्य बनाने हुए सभापति का पद दिया गया था। परंतु हाल में ही नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्रटेके के विरुद्ध कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसमें कांग्रेस में शामिल हुई नीतू देवदास भी शामिल थी। जिसके चलते ये कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है की एक साल पहले दोनों जोगी कांग्रेस का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन इसके बाद भी वे अपने सभापति के पद पर अब तक काबिज थे।