देहारगुड़ा में कक्षा दसवीं के छात्र ने लगाई फांसी, मौत से परिवार और गांव में पसरा मातम
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देहारगुड़ा खामभाठा का मामला
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देहारगुड़ा खामभाठा से सनसनी खेज खबर सामने आई है। कक्षा दसवीं में पढ़ाई करने वाले होनहार एक छात्र ने गांव से कुछ दूर में एक वृक्ष पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र मे हंडकंप मच गया। छात्र की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया है। वही पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है। 
थाना से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 6 किमी दूर ग्राम देहारगुड़ा खामभाठा निवासी और कक्षा दसवीं के छात्र प्रवीण कुमार नेगी उम्र 15 वर्ष 18 जून को सुबह 8 बजे घर में नाश्ता कर बिना बताये चले गया और देर रात तक नही पहुंचा तो परिजनों ने उनकी खोज खबर प्रारंभ किया। आज दूसरे दिन 19 जून को गांव से कुछ दूर देहारगुड़ा अचानपुर मार्ग खार में एक कुसुम पेड़ पर छात्र प्रवीण कुमार का शव फांसी मे लटकते मिला। यह जानकारी लगते ही गांव व क्षेत्र में हड़कंप मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे मामले की जानकारी मैनपुर थाना को दिया गया। मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा व आवश्यक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्डम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वही पुलिस द्वारा मामले की जॉच किया जा रहा है। छात्र ने ऐसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
मिली जानकारी के अनुसार छात्र प्रवीण कुमार इस वर्ष 9वीं कक्षा पासकर 10वीं मे पढ़ाई कर रहा था और पहले दिन स्कूल भी गया था। साथ ही वह काफी होनहार छात्र था खेलकूद तथा पेंटिग में उनकी गहरी रूची थी उनके शिक्षके के अनुसार छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं लेकिन छात्र द्वारा फांसी लगाये जाने की घटना से हड़कंप मच गई है।
