Recent Posts

June 19, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं – चंदुलाल साहू

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदुलाल साहू एवं राजिम विधायक रोहित साहू का मैनपुर में जोरदार स्वागत
  • पत्रकारवार्ता में मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल को बेमिसाल बताया

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदुलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मैनपुर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। वन विभाग विश्राम गृह मे क्षेत्र भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओ एवं लोगो से मुलाकात किया। इस दौरान पत्रकारवार्ता मे पूर्व सासंद चंदुलाल साहू, विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सेवा सुषासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया है‌।

इन वर्षों में देश ने विकास आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को प्राप्त किया है। 12 साल कार्यकाल को बेमिसाल बताया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री दिनेष सचदेव, घनष्याम मरकाम, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमति नंदनी नेताम, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, तुलसी राठौर, नंदकिशोर चौबे, रामदास वैष्णव, रामस्वरूप साहू, बाबूलाल साहू, देवचरण साहू, रामजी साहू, मनोज निर्मलकर, राकेश दुबे, दिलीप साहू एवं प्रितम दीवान, चंद्रषेखर साहू, महेश यादव एवं बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • राजिम विधायक से साहू समाज के लोगों ने किया मुलाकात 

राजिम विधायक रोहित साहू से साहू समाज मैनपुर के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर कई समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद विधायक रोहित साहू साहू सदन के निरीक्षण के लिए पहुंचे है।