Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नहर सीसी लाईनींग कार्य में भ्रष्टाचार शासन और प्रशासन की मिलीभगत से… प्रीतम सिन्हा

  • शेख़ हसन खान, गरियाबंद
  • अब तक तीन शिकायत दर्ज फिर भी परिणाम जस की तस

गरियाबंद। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां कि जल संसाधन संभाग गरियाबंद के बहुचर्चित पैरी परियोजना में वर्ष 2020-21 में स्वीकृत पैरी दायीं मुख्य नहर एवं फिंगेश्वर डिस्ट्रिब्यूटरी नहर सीसी लाइनींग एवं शेष मरम्मत कार्य का 44.00 करोड़ के ऊपर 46.50 प्रतिशत अतिरिक्त लगभग 66.00 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे नहर सीसी लाईनींग कार्य में छत्तीसगढ़ सरकार और उसके बड़े प्रशासनिक अधिकारी की वरदहस्त प्राप्ति के चलते फिर बड़ा भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है।

विगत वर्ष जुलाई 2021 और जून 2022 के बीच महज 11 माह के भीतर भ्रष्टाचार के चलते दो कार्यपालन अभियंता को हटा कर शासन ने जनता को सिर्फ और सिर्फ गुमराह करने का प्रयास किया है। जबकि जल संसाधन संभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता बदलने के बाद आज भी गुणवत्ताहीन कार्य ठेकेदार के द्वारा मनमानी तौर कराया जा रहा है। जिसमें विभाग के आलाधिकारी मौन धारण कर भ्रष्टाचार का संरक्षक बने बैठे हैं।