Recent Posts

February 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी छात्र की मौत पर कार्यवाही नहीं होने से 19 फरवरी को नेशनल हाइवे मैनपुर में चक्काजाम करने दी चेतावनी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • चक्काजाम को सफल बनाने गांव गांव चल रहा बैठक का दौर, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

गरियाबंद। शासकीय आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा में एक आदिवासी बच्चे के बीमार पड़ने पर आश्रम प्रबंधन द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने और देरी के कारण 30 जनवरी को एक छात्र राघव मंडावी की दर्दनाक मौत हो गई। यह खबर मीडिया में आने के बाद प्रशासनिक हड़कंप मच गया। आनन फानन में जाॅच कमेटी बनाई गई थी जिस पर आदिवासी समाज के लोगों ने लिपा-पोती का आरोप लगाया है। इस मामले में 09 फरवरी को जंगी रैली निकालकर एसडीएम मैनपुर को ज्ञापन सौपकर मांग किया था कि लापरवाह आश्रम अधीक्षक पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हे बर्खास्त करने और संबंधित अफसरो पर कार्यवाही की मांग किया गया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही किये जाने से आदिवासी समाज के रोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज सोमवार को इस मामले को लेकर आदिवासी समाज की बैठक आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रभर के समाज प्रमुख शामिल हुए और आगामी 19 फरवरी को इस मामले को लेकर मैनपुर नेशनल हाइवे में चक्काजाम करने की चेतावनी दिया है।

आदिवासी नेता एवं जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, नैनसिंह नेताम, महनसिंह, फडिन्द्र ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शासकीय आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा में अध्यनरत कक्षा सातवीं के छात्र राघव मंडावी आश्रम में एक सप्ताह से बीमार थे लेकिन आश्रम अधीक्षक एवं लापरवाह प्रबंधन ने न तो बच्चे का इलाज कराया न ही इसकी जानकारी उनके परिजनो को दी। मृतक छात्र के पिता फिरतुराम मंडावी ने बताया 26 जनवरी को जब अचानक वह आश्रम पहुंचे तो पता चला कि उसका बेटा राघव का बहुत ज्यादा तबीयत खराब है और उसका कोई इलाज नही किय जा रहा है। गरीब बाप ने अपने बच्चे को आश्रम में छुट्टी का आवेदन देकर इलाज के लिए धमतरी ले गये लेकिन काफी देरी होने के कारण छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। आदिवासी नेताओ ने बेहद नराजगी जाहिर करते हुए कहा आश्रम प्रबंधन के लापरवाही के चलते आदिवासी छात्र की मौत हो गई लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्यवाही नही किया गया है जिसके कारण क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है पूर्व में ही कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर आश्रम अधीक्षक पर कार्यवाही की मांग कर चुके है लेकिन अब तक हमारी मांगो की तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है। आदिवासी नेताओ ने प्रेस विज्ञप्ति में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित विभाग के अफसर आश्रम अधीक्षक को बचाने तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है ऐसे अधिकारियो पर भी कार्यवाही होना चाहिए और इस मांग को लेकर 19 फरवरी को नेशनल हाइवे 130 सी मैनपुर देवभोग गरियाबंद मार्ग में चक्काजाम करेंगे जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

  • चक्काजाम को लेकर गांव -गांव आदिवासी समाज की बैठक जारी

आदिवासी आश्रम के छात्र की मौत से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और इस मामले को लेकर तथा आगामी 19 फरवरी चक्काजाम को सफल बनाने तथा मृतक के परिजनो को मुआवजा राशि की मांग को लेकर इन दिनो जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव -गांव में बैठक का दौर जारी है जिसमें चक्काजाम में ज्यादा से ज्यादा लोगो को शामिल होने की अपील किया जा रहा है।

  • कांग्रेस के जाॅच कमेटी ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग कर चुके

आदिवासी बालक आश्रम में समय पर इलाज नही मिलने के कारण और आश्रम प्रबंधन की लापरवाही से एक आदिवासी छात्र की मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा एक जाॅच कमेटी बनाई गई थी यह जाॅच कमेटी मैनपुर आश्रम का निरीक्षण कर 12 फरवरी को कलेक्टर के नाम जाॅच प्रतिवेदन सौपकर आश्रम अधीक्षक एवं संबंधित लापरवाह अधिकारियो पर कार्यवाही की मांग किया है बावजूद इसके अब तक कार्यवाही नही हुआ है छात्र की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जाॅच कमेटी ने स्थल निरीक्षण कर जो तथ्य सामने लाये है वह अत्यंत चिंताजनक और शासन प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करने वाला है।