गरियाबंद जिले के खेमराज साहू ने हिमाचल प्रदेश के 9000 फीट की ऊंचाई माइनस -6 डिग्री में लहराया परचम
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। पर्वतारोहण ट्रैकिंग के क्षेत्र में कार्यरत गरियाबंद जिले के युवा खेमराज साहू ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित सोलंग वैली गांव से पतालसू पीक ट्रैक करने के लिए निकले थे जिसकी ऊंचाई लगभग 13900 फीट है परंतु 03 फरवरी 2026 को अत्यधिक बर्फबारी होने से पतालसू पीक तक पहुंच पाना मुश्किल था और कुल्लू जिला प्रशासन व हिमाचल प्रशासन द्वारा मौसम को देखते हुए उंचाई पर ट्रैक में जाने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था क्योंकि जिस रास्ते से ट्रैक करके पहाड़ी चढ़ना था वहां पर लगभग 8 से 10 फीट तक बर्फ जमा हुआ था। खेमराज व उनके साथियों ने एडवेंचर वैली के प्रशिक्षु माउंटेनियर के मार्गदर्शन में यह ट्रैक करने का कोशिश किया जिसमें सोलंग वैली गांव से होकर शगाडुग के जंगलों में ट्रैक करते हुए सीने तक की जमी बर्फ को हटाकर, धसते पैर से रास्ता बनाकर ट्रैक किया।

मौसम के अनुकूल को देखते हुए लगभग 9000 फीट की ऊंचाई माइनस -6 डिग्री पर खेमराज साहू ने राजिम माघी पुन्नी मेला परिवर्तित नाम राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026 का तस्वीर के साथ प्रमोट करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की छायाप्रति व तिरंगा लहराते हुए यह सफल आरोहण किया गया।
इसके पहले भी खेमराज साहू ने 2023 में केदारकंठा चोटी 12500 फीट उत्तराखंड पर गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के साथ गरियाबंद जिले के विभिन्न दर्शनीय स्थल को प्रमोट कर चुके हैं, जिसके लिए खेमराज साहू का नाम (वर्ल्ड वाइड बुक आफ रिकॉर्ड) में नाम दर्ज है। साथ ही रायपुर से गरियाबंद एक दिवसीय सायकल यात्रा करते हुए वर्ष 2023 में राजिम माघी पुन्नी मेला को भी प्रमोट कर चुके हैं। यह आरोहण में खेमराज के साथ छत्तीसगढ़ से शामिल ट्रैकर नितेश अग्रवाल राजनांदगांव व ओड़िशा के एक्सपीडिशन एडवेंचर ट्रैकर प्रवासिनी व उनके अन्य साथी रहे।
