Recent Posts

August 4, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा सरकार में बिजली बिलों के बढ़ते बोझ से जनता त्रस्त – रामकृष्ण ध्रुव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। प्रदेश में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता पर बिजली बिलों का बढ़ता बोझ गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता भारी-भरकम बिजली बिलों से आम बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। सामान्य बिजली खपत के बावजूद उन्हें अपेक्षा से अधिक राशि के बिल प्राप्त हो रहे हैं, जिससे आम जनता के घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने विज्ञप्ति में आगे कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बढ़ती आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और बिजली बिलों के अतिरिक्त बोझ ने गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। श्री ध्रुव ने विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश की जनता आज दोहरी मार झेल रही है। एक ओर रोजगार और आय के सीमित साधन हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली जैसे आवश्यक संसाधन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। रामकृष्ण ध्रुव ने आगे कहा है कि जनता ने सरकार से राहत और विकास की उम्मीद की थी, लेकिन आज आम आदमी बढ़ती महंगाई और भारी बिजली बिलों के बोझ तले दबता जा रहा है। सरकार को जनता की पीड़ा समझते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।