Recent Posts

September 4, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु 5 सितंबर को कांदाडोंगर पहुंचेंगे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। सर्व यादव समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ के अध्यक्ष रमेश यदु आज 5 सितम्बर शनिवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर कांदोडोंगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।

सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु लगातार प्रदेश भर मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हो रहे हैं। सुबह 10 बजे मैनपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे कांदाडोंगर में बड़े कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होंगे।