मैनपुर नया थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण किया
- कहा – क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी प्राथमिकता
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में आज रविवार को नया थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को भय मुक्त वातावरण प्रदान करना और शांति व्यवस्था को सुदृण बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाए जायेंगे। ज्ञात हो कि इसके पूर्व थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह राजधानी रायपुर में लम्बे समय तक सेवा दे चुके हैं।
