Recent Posts

February 4, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में कीचड़ – गंदगी और दुर्गंध के बीच सैकड़ों छात्रों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • कांग्रेस ने CM की तस्वीर लगा उग्र आंदोलन करने दिया चेतावनी
  • ब्लॉक कांग्रेस ने कहा- 24 घंटे के अंदर आश्रम परिसर से कीचड़ गंदगी नहीं हटाई गई तो वहीं मुख्यमंत्री और मंत्रियों का पोस्टर लगाकर करेंगे आंदोलन

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के बालक,कन्या आश्रम छात्रावास परिसर में कीचड़ और गदंगी और उससे उठने वाले दुर्गंध के कारण मच्छर पनपने से अब आश्रम में पढाई करने वाले बच्चे बीमारी के शिकार होने लगे हैं। लगातार इस समस्या का समाधान के मांग करने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है, जिससे कारण सैकड़ों आदिवासी बच्चों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और तो और बजबजाती इस गंदी कीचड़ के आसपास बच्चे माध्यन भोजन करने मजबूर हो रहे हैं, लेकिन यह सब संबधित विभाग के अधिकारियों को नजर नहीं आ रही है।

  • ट्राईबल विभाग के जिम्मेदार अफसरों को बडी अनहोनी का इंतजार

गरियाबंद जिला के कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देश के बावजूद आश्रम परिसर से गदंगी और पानी को बाहर निकालने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त गरियाबंद एवं स्थानीय अधिकारियो द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया और तो और एक तरह से कलेक्टर के आदेश का संबधित अधिकारियों द्वारा सीधा अवहेलना किया जा रहा है।

  • ब्लाॅक कांग्रेस ने आश्रम परिसर में फैले कीचड़ और गदंगी को लेकर प्रदर्शन की चेतावनी

मैनपुर नगर के इस परिसर मे पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं आदिवासी बालक आश्रम कुल 04 आश्रम छात्रावास संचालित हो रहा है। आश्रम परिसर में पिछले एक साल से चारो तरफ कीचड़ गंदा पानी भर गया है। स्थिति यह है कि बच्चे इस कीचड और गदंगी को पैदल पार कर स्कूल आने जाने के लिए मजबूर हो रहे है और माध्यन भोजन रसोई का पानी इसी कीचड़ में मिल जाने के कारण इस कीचड़ और गंदगी से बेहद खतरनाक दुर्गंध बदबू आ रही है जहां 05 मिनट भी ठहरना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद 500 से ज्यादा आदिवासी बच्चे इस परिसर में पढ़ाई कर रहे हैं ।

परिसर में कीचड़ और गदंगी भर जाने से खेलकुद सारी गतिविधियाॅ भी बंद हो गई है और इसी के बीच बच्चे दिनभर रहते है जिसके कारण सर्दी, खांसी, बुखार के संख्या बढ़ती जा रही है आए दिनों यहां के बच्चे अस्पताल में ईलाज कराते दिखाई दे रहे हैं। बावजूद इसके इस समस्या के समाधान के लिए संबधित विभाग और स्थानीय अधिकारियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाने से अब ब्लाॅक कांग्रेस मैनपुर द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया गया है। ब्लाॅक कांग्रेस के मैनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने बताया कि 24 घंटे के भीतर यदि कीचड़ गंदगी आश्रम परिसर से बाहर निकालने व्यवस्था नहीं किया गया तो मजबूरन युवा कांग्रेस एक ब्लाक कांग्रेस आंदोलन करेगी और कीचड़ और गदंगी में मुख्यमंत्री और संबधित मंत्रियों का फोटो लगाकर प्रदर्शन करने बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदारी संबंधित विभाग की होगी।

  • क्या जानबूझकर कुछ अफसरों द्वारा सरकार की छवी धुमिल करने का प्रयास

अब यहां आसानी से यह सवाल उठाए जा रहा है कि राज्य सरकार के पास आश्रम, स्कूल, छात्रावासों की व्यवस्था के लिए पैसा की कोई कमी नहीं है बावजूद इसके कुछ अधिकारियों द्वारा क्या सरकार की छवि को खराब करने की साजिश रसी जा रही है जो जांच का विषय है। आश्रम परिसर में कीचड़ और गंदगी भर गया है। इससे दुर्गंध उठ रहा है और इस परिसर में चार अलग-अलग आश्रम छात्रावास संचालित हो रहा है। निश्चित रूप से सैकड़ों आदिवासी छात्र छात्राएं यहां पढ़ाई कर रहे हैं। इस समस्या से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने मैनपुर पहुंचे कलेक्टर को समस्या से अवगत कराया था तो स्वयं कलेक्टर महोदय ने आश्रम परिसर में पहले कीचड़ गंदगी को देखकर जमकर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर नाली निर्माण करवाने का निर्देश दिया था लेकिन बदहाल सिस्टम के कारण कलेक्टर के निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। क्या संबंधित विभाग के पास इतना भी बजट नहीं है की अस्थाई नाली निर्माण करवा कर बच्चों की सेहत सुरक्षित किया जा सके। आश्रम परिसर में व्याप्त कीचड और गदंगी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्रायबल विभाग के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है और अधिकारी स्वंय निरीक्षण कर इस समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया भी लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया। आश्रम परिसर में व्याप्त गंदगी को देखकर ऐसा लगता है कि संबधित विभाग के कुछ अफसर सरकार की छवी को धुमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

  • क्या कहते हैं अफसर

आदिम जाति कल्याण विभाग गरियाबंद के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने बताया कि वर्तमान में कीचड और गदंगी सफाई के साथ नाली निर्माण के लिए बजट नहीं है। बजट आने पर ही इस समस्या का समाधान होगा।