Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

रविवि में कल से होने वाली परीक्षाएं स्थागित हाइकोर्ट ने लागई रोक

बिलासपुर से प्रकाश झा

रविशंकर विश्वविद्यालय के कुल सचिव द्वारा आज जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि 11 नवंबर को इन परीक्षाओं के लिये जारी समय सारिणी रद्द की जाती है जिसके अनुसार 24 नवंबर से परीक्षायें शुरू होनी थी। परीक्षाओं की अगली तिथि बाद में घोषित की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में परीक्षार्थियों ने हाईकोर्ट में इस सम्बन्ध में याचिका दायर की थी।
इसमें उन्होंने बताया था कि कोरोना महामारी के कारण वे परीक्षाओं की पर्याप्त तैयारी नहीं कर पाये हैं और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचकर परीक्षा दिलाने में परेशानी होगी।


हाईकोर्ट ने इसके बाद पं. रविशंकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को परीक्षा तिथियों को कम से कम 21 दिन बढ़ाने का आदेश दिया है।
दरअसल पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में 24 नवंबर से शुरू होने वाली एलएलएम भाग एक व दो के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षायें हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *