Recent Posts

October 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

दो मादा कोबरा के साथ 45 बच्चे मिले, दहशत

Two-female-cobra-with-45-child

भद्रक।गुरुवार को  जिले के  ग्रामीण पुलिस थाना स्थित हाटी साही  में  एक घर से दो मादा कोबरा के साथ 45 बच्चे  कोबरा को बरामद किया गया है। बड़ी संख्या में कोबरा सांप को देख कर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

Two-female-cobra-with-45-child

सूचना के मुताबिक, घर के मालिक सुरेश राउत ने अपने बेडरूम के अंदर एक कोबरा को देखा।जिसके बाद उन्होंने स्रेक हेल्पलाइन को फोन कर इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद स्रेक हेल्पलाइन की ओर से  एसआर मिर्ज़ा उनके घर पहुंचे।उन्होंने घर में सांप की तलाशी शुरू की।थोड़ी देर में उन्होने एक कोबरा सांप को पकड़ लिया।इसके बाद एक एक कर सांप की संख्या बढ़ती चली गई जब अभियान खत्म हुआ तो उन्होंने घर से दो मादा कोबरा और उसके 45 छोटे छोटे बच्चों को पकड़ा हुअ था।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *