Recent Posts

May 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से टर्म 1की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी

दिल्ली:सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की डेटशीट आज देर शाम जारी कर दी है. डेटशीट के अनुसार 10वीं के एग्जाम 30 नवंबर से और 12वीं के टर्म 1 एग्जाम एक दिसंबर से शुरू होंगे. इस डेटशीट को छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. पेपर की अवधि 90 मिनट की होगी और प्रश्न पढ़ने के लिए 20 मिनट मिलेंगे।

इसमें 50% सवाल सिलेबस से पूछे जाएंगे. परीक्षा 11:30 से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। सीबीएसई ने 18 अक्टूबर यानी आज मेजर सब्जेक्ट की डेटशीट जारी की है. ये ‘मेजर’ सब्जेक्ट वो होते हैं जो बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूलों में पढ़ाए जाते हैं, वहीं ‘माइनर’ सब्जेक्ट सिर्फ कुछ ही स्कूलों में पढ़ाये जाते हैं. ऐसे में आज जारी डेटशीट ‘मेजर’ सब्जेक्ट के लिए है. ‘माइनर’ सब्जेक्ट के लिए बोर्ड स्कूलों के समूह से चर्चा करेगा उसके बाद ही घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *