Recent Posts

June 18, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदुलाल साहू 19 जून को मैनपुर देवभोग क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ शासन राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा चंदुलाल साहू 19 जून दिन शुक्रवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

सुबह 11 बजे मैनपुर विश्राम गृह मे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र से पहुंचे लोगो की समस्या सुनेंगे पश्चात देवभोग के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2ः30 बजे मंत्री प्रांगण देवभोग मे विकसित भारत एवं प्रबुद्ध जनसम्मेलन कार्यक्रम मे शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील किया है।