Recent Posts

September 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिजली के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस द्वारा गरियाबंद बिजली कार्यालय का घेराव कर पुतला दहन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ आज गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने की मांग उठाई। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने किया। कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली तिरंगा चौक होते हुए बिजली कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा और कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक ओर लोग महंगाई से परेशान हैं, तो दूसरी ओर सरकार विभिन्न करों और शुल्कों के जरिए जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी, किसान और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

तिरंगा चौक मे कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कर पुतला दहन – गरियाबंद मे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई और तिरंगा चौक पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी हुई। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुकचंद बेसरा, बालमुकुंद मिश्रा, लक्ष्मी साहू, महेश्वरी शाह, ललिता यादव, रामकृष्ण ध्रुव, भुपेन्द्र मांझी, अमृत पटेल, महामंत्री गेंदु यादव, छगन यादव, रमेश मेश्राम, अवधराम यादव, कल्याण सिंह कपिल, ग्वालसिंह, प्रियंका कपिल, राजेश साहू, संदीप सरकार, चंद्रभुषण चौहान, वालेश मरकाम, नुतन यादव, चेतन सिन्हा, अजय बाजपेयी, प्रेमसाय जगत, पारेश्वर नेगी, पवन जगत, नवीन सोम, छबि दीवान, सनधर ओटी, धर्मराज कपिल, मेघराज बघेल, अनामो बघेल, सेवन पुजारी, मंजू ध्रुव, शीला ठाकुर, भूमिलता यादव सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।