Recent Posts

April 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राजगांगपुर फाउंडेशन के शिविर में 51 महिलाओं व युवाओं का रक्तदान

Rajgangpur-Foundation

राजगांगपुर। स्थानीय होटल गिन्नी पैलेस परिसर में राजगांगपुर फाउन्डेशन की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे युवाओं सहित महिलाओं ने भी रक्त दान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजगॉगपुर एसडीपीओ बिजय कुमार नंद सम्मानित अतिथि के रूप में डालमिया सीमेंट के लॉजिस्टिक प्रमुख आशीष खिलानी सहित जन संपर्क अधिकारी गुरू प्रसाद चौधरी उपस्थित थे।

Rajgangpur-Foundation

सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक  चले इस रक्तदान शिविर में 51 युनिट रक्त संग्रह किया गया।आरजीएच से आए डॉ। पवित्र पिल्लाई शुभेन्दु नायक सी महान्ती गोविंद चरण महंत सहित राजगांगपुर सरकारी अस्पताल के डॉ। संतोष लिंगराज पृष्टि रंजीत कुमार बारिक ने सुचारु रूप से रक्तदान संपन्न कराने में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में राजगॉगपुर फाउन्डेशन के संयोजक कमल अग्रवाल आशीष सतपति सुनील अग्रवाल जितेन्द्र नारायण दास सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के संपादन मे मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *