Recent Posts

March 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

धोखे से लिया मोबाइल नंबर और युवती को भेज रहा अश्लील मैसेज

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

  • Shikha Das, Mahasamund

धोखे से मोबाइल नंबर लेकर एक युवक द्वारा बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली युवती को अश्लील मैसेज भेजा जा रहा है। युवती द्वारा मना करने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस में की है। जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद थानांतर्गत एक युवती बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। कोरोना महामारी में लाॅकडाउन की वजह से वह अपने घर पर रह रही है।

इसी दौरान उसकी बड़ी बहन का पहचान का युवक परसट्ठी निवासी लीलाधर प्रसाद साहू ने धोखे से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। बाद इसके वह अपने मोबाइल नंबर से युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। मना करने के बाद भी युवक मैसेज भेज रहा है। इसकी जानकारी युवती ने अपने परिजनों के साथ ही पंचायत पदाधिकारियों को दी. इसके पश्चात इसकी शिकायत पुलिस में की गई। जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 509 (ख) के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *